भारत का ये होटल बना दुनिया का नंबर 1 होटल !

भारत का ये होटल बना दुनिया का नंबर 1 होटल, किसी महल से कम नहीं हैं यह होटल 






होटल से जुड़ी  कुछ रोचक बातें  आप भी जानें :-




आज तक आपने दुनिया भर के कई होटल देखें ही होंगे लेकिन आज हम आपको जिस होटल के बारे में बता रहें हैं वो दुनिया का नंबर वन होटल हैं। इस होटल की सुविधाएं इस तरह की हैं कि यहां पहुंचने वाले जन्नत का अहसास करते हैं। इस होटल की इन्हीं खूबियों की वजह से इसको दुनिया का नबंर वन होटल बनाया गया है।



भारतीय ट्रेवलर साइट ट्रिपएडवाइजर- के सर्वे की मानें तो राजस्थान के लोकप्रिय जगहों में से एक जोधपुर में स्थित होटल "उम्मेद भवन पैलेस" को दुनिया का नंबर वन होटल बताया गया है, पर ये निर्णय अलग-अलग टिप्पणियों और समीक्षाओं के आधार पर लिया गया है। आपको बता दें कि इस शानदार होटल का प्रतिदिन किराया जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इसका प्रतिदिन किराया 50000 से लेकर 70000 तक है।

इस होटल में कभी रहता था शाही परिवार :-


इतना ही नहीं यह होटल वाकई में एक महल है। जोधपुर के राजा उम्मेद सिंह के नाम पर ही इस महल को 1943 में बनाया गया था। उस समय में यहां पर शाही परिवार ही रहा करता था। इस महल में 347 कमरे हैं जिनमें से 64 कमरों को पर्यटकों के लिए ताज होटल को दे दिया गया है। इस पैलेस को मशहूर डिजाइनर एडवर्डियन आर्किटेक्ट हेनरी लैनकेस्टर ने डिजाइन किया था। आपको बता दें कि इस होटल में पश्चिम और भारतीय कला का संगम दिखाई देता है। इतना ही विदेशी होटलों के मालिक भी इस होटल की सुविधाओं को कॉपी करते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा जो भी इस शाही होटल में एक बार आता है वो भारत आने पर इस होटल में दोबारा आना नहीं भूलता।

Comments

Related posts