मां वैष्णों देवी के दरबार में दिखा अद्भुत और चमत्कारी दृश्य !



मां के दरबार में दिखा अनोखा दृश्य 



हर हिंदू के मन में इस बात की तमन्ना होती है कि वो अपनी पूरी जिंदगी में एक बार ही सही लेकिन मां वैष्णों देवी के दर्शनों के लिए जरूर जाएं। इस अद्भुत और चमत्कारी मंदिर में पहुंचने वाले हर भक्त की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इतना ही नहीं इस स्थान के बारे में बताया जाता है कि जो भी मंदिर में कदम रखता है उसके सोए हुए भाग्य जाग जाते हैं। जम्मू कश्मीर में स्थित मां के इसी मंदिर में एक ऐसा चमत्कार हुआ जिसको देखने वाले भक्तों को अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ।ऐसा नजारा आज तक किसी ने कभी नहीं देखा होगा।



 जम्मू कश्मीर की कड़ाके की ठंड में भी मां वैष्णों के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहता है। आपको बता दें कि बीते दिनों मां के दरबार में एक ऐसा चमत्कार हुआ जिसको देख कर वहां पर मौजूद सभी श्रद्धालुओं की आंखे खुली की खुली रह गई। मां के दरबार में लंबी पैदल यात्रा करके आएं भक्त कतारों में मां के दर्शन के लिए खड़े थे कि एकाएक वहां का पूरा माहौल ही बदल गया। भक्तों ने देखा कि आसमान से कहीं से बादलों के झुंड ने मां के दरबार को किसी चादर की तरह ढक लिया और देखते ही देखते दरबार में अंधेरा हो गया। जिसने भी इस दृश्य को देखा वो इसे मां की महिमा का ही एक चमत्मकार मान कर खुद को घन्य समझ रहें थे। ऐसा नजरा करोड़ों में चंद ही भक्तों को देखने को मिलता है।

                                                   

Comments

Related posts